Big Bash 2022 : आस्ट्रेलियाई ट्वेंटी-20 लीग बिग बैश से एक और भारतीय महिला क्रिकेटर ने किया अनुबंध, आगामी सत्र में ब्रिसबेन हीट टीम में खेलती नजर आएंगी पूनम यादव, ये 7 भारतीय महिला क्रिकेटर हैं बिग बैश लीग का हिस्सा?

Samachar Jagat | Friday, 08 Oct 2021 11:09:59 PM
Big Bash 2022 : Another Indian woman cricketer signed a contract with Australian Twenty20 league Big Bash, Poonam Yadav will be seen playing in the Brisbane Heat team in the upcoming season, these 7 Indian women cricketers are part of the Big Bash League?

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार लेग स्पिनर पूनम यादव को आस्ट्रेलियाई ट्वेंटी-20 लीग बिग बैश के महिला लीग में ब्रिसबेन हीट ने अपनी टीम में शामिल किया है। पूनम यादव बिग बैश लीग के आगामी सत्र में ब्रिसबेन हीट टीम का हिस्सा होंगे इसके लिए टीम के साथ आज उन्होंने अनुबंध किया है।

 

 Introducing world class leggie, Poonam Yadav! 

https://t.co/CLaZOqi3Y6#BringtheHEAT #WBBL07 pic.twitter.com/pHn1ANCSHl

— Brisbane Heat (@HeatBBL) October 8, 2021

बिग बैश लीग से जुड़ने वाली पूनम यादव आठवीं भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। पूनम से पहले शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, राधा यादव और ऋचा घोष शामिल हैं। ये महिला खिलाड़ी पहले से बिग बैश लीग में किसी न किसी टीम का हिस्सा हैं। वहीं पूनम यादव 2022 बिग बैश लीग में अपना दमदार प्रदर्शन दिखाएंगी। 

ब्रिसबेन टीम ने आज शुक्रवार को इसकी घोषणा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की। टीम ने पूनम यादव की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि पेश हैं विश्वस्तरीय लेग स्पिनर पूनम यादव भारत से। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.