Birthday special: क्रिकेट के लिए अक्षर पटेल ने बीच में ही छोड़ दी थी इंजीनियरिंग की पढ़ाई, आज हैं इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक 

Samachar Jagat | Friday, 20 Jan 2023 03:55:48 PM
Birthday special: Akshar Patel had left engineering studies in the middle for cricket

खेल डेस्क। भारत के स्टार ऑलरांडर अक्षर पटेल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 20 जनवरी, 1994 को हुआ था। अक्षर पटेल की गितनी अब भारत के स्टार खिलाडिय़ों में होने लगी थी।  

अक्षर पटेल को बचपन से ही क्रिकेट से बहुत ही प्यार था। इसी कारण तो उन्होंने क्रिकेट की ट्रेनिंग के लिए अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ दी थी। आज वह लगभग 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 37 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

 

उनका गुजरात के नडियाद में एक लक्जरी डिजाइनर घर है। अक्षर पटेल के पास देश भर में कई रियल एस्टेट संपत्तियां हैं। वह क्रिकेट से मोटी रकम अर्जित करते हैं। उन्हें आईपीएल से भी अच्छा पैसा मिलता है। अक्षर पटेल के पास दुनिया की कुछ बेहतरीन कारें हैं। इनमें मर्सिडीज एसयूवी भी शामिल है। अक्षर पटेल आज भारत के स्टार ऑलराउंडर बन चुके हैं। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.