Birthday special: विवाह बंधन में बंधने वाले हैं अक्षर पटेल, होने वाली दुल्हन खूबसूरती के मामले में नहीं है किसी से कम  

Samachar Jagat | Friday, 20 Jan 2023 03:41:29 PM
Birthday special: Akshar Patel is about to tie the knot

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल का आज 29वां जन्मदिन है। अक्षर पटेल ने अपने शानदार खेल से विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बना ली है। भारत का ये स्टार क्रिकेटर बहुत ही जल्द विवाह बंधन में बंधने वाला है। 

खबरों के अनुसार, अक्षर पटेल ने अपनी शादी के लिए भारतीय टीम से छुट्टी ली है। इसी कारण वह न्यूजीलैंड की टीम के साथ चल रही सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। 

अक्षर पटेल अब अपनी गलफे्रंड मेहा से विवाह करने जा रहे हैं। उन्होंने मेहा से पिछले साल सगाई की थी। मेहा खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है।  खबरों के अनुसार, अक्षर पटेल 26 जनवरी को विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। इस शादी के कार्यक्रम 24 जनवरी से शुरू होंगे। ये शादी वडोदरा के जेड गार्डन में गुजराती तरीके से होगी। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.