खेल डेस्क। भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 12 फरवरी, 1949 को हुआ था। 91 टेस्ट और 25 अन्तरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेले चुके विश्वनाथ ने क्रिकेट के कुछ शॉट खेलने में अपनी बादशाहत साबित की।

कहा जाता है कि ये शॉट देखते ही दर्शक बता देते थे कि इसे किसने मारा है। फाइन खेला गया लेट कट उनका पसंदीदा शॉट हुआ करता था। भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर के रिश्तेदार गुंडप्पा विश्वनाथ ने 91 टेस्ट मैचों में छह हजार से अधिक रन बनाए हैं।
उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 14 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 222 रन रहा है। 25 वनडे में उन्होंने 439 रन बनाए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जन्मदिन पर गुंडप्पा विश्वनाथ को बधाई दी है। बीसीसीआई ने विश्वनाथ की उपलब्धियों को याद करते हुए ट्वीट किया है।