इंटरनेट डेस्क। झारखंड के क्रिकेटर मनोज तिवारी के टीएमसी में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद एक और बड़े क्रिकेटर अशोक डिंडा ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर लिया है। पश्चिम बंगाल चुनावों को देखते हुए ये बीजेपी का बड़ा कदम माना जा रहा है। तिवारी जहां झारखंड से आते हैं वहीं अशोक डिंडा मूल रूप से पश्चिम बंगाल के ही हैं। इसे एक तरह से ममता बनर्जी को बीजेपी का करारा जवाब भी माना जा रहा है।
West Bengal: Former cricketer Ashok Dinda joins BJP in presence of Union Minister Babul Supriyo and state BJP vice-president Arjun Singh at a public meeting in Kolkata. pic.twitter.com/sAthwrsNDI
— ANI (@ANI) February 24, 2021
एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने आज बुधवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि दोनों ही पार्टियां राज्य की सेलेब्रिटीज को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। कई क्रिकेटर और फिल्म उद्योग से जुड़े लोग लगातार दोनों ही पार्टियों में शामिल हो रहे हैं।