Commonwealth Games : राष्ट्रपति ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं तूलिका, गुरदीप और घोषाल को बधाई दी

Samachar Jagat | Thursday, 04 Aug 2022 09:44:32 AM
Commonwealth Games : Games Commonwealth President Congratulations

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बîमघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने और भारत को गौरवान्वित करने के लिए जुडोका तुलिका मान, भारोत्तोलक गुरदीप सिह और स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल को गुरुवार को बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ''राष्ट्रमंडल खेलों में जुझारू मुकाबले और रजत पदक जीतने के लिए तूलिका मान को बधाई। आपने छोटी उम्र में सफलता हासिल करने के लिए उल्लेखनीय जज्बा और जुनून दिखाया। आप और मजबूत बनो और भविष्य में अधिक उपलब्धियां हासिल करो।’’

तूलिका ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन वह महिलाओं के 78 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में स्कॉटलैंड की सारा एडलिगटन से हार गई। मुर्मू ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''राष्ट्रमंडल खेलों में अपने बेहतरीन प्रयास से भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतने के लिए गुरदीप सिह को बधाई। आपने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत का गौरव बढ़ाया है। आप भविष्य में सफलता की नई ऊंचाइयां छूते रहें।’’ किसान के बेटे गुरदीप ने पुरुषों के 109 किग्रा भार वर्ग में कुल 390 किग्रा भार उठाकर कांस्य पदक जीता। यह भारत का हैवीवेट वर्ग में पहला पदक है। राष्ट्रपति ने एक अन्य ट्वीट में कहा, '' राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वाश के पुरुष एकल में कांस्य पदक जीतने पर सौरव घोषाल को बधाई। भारत को आप पर गर्व है कि आपने स्क्वाश के पुरुष एकल में देश को पहला पदक दिलाया।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.