FIFA World Cup 2022: ब्राजील ने दक्षिण कोरिया को दी मात, नेमार ने कर दिखाया ये कमाल

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2022 09:42:34 AM
FIFA World Cup 2022: Brazil beat South Korea, Neymar did this feat

इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में 12 दिन का समय बचा है और उसके पहले कतर के हर फुटबॉल मैदान में कोई ना कोई रिकॉर्ड बन रहे है तो कई रिकॉर्ड टूट भी रहे है। फीफा वर्ल्ड कप के छठे राउंड ऑफ-16 मैच में ब्राजील ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हरा दिया है। लेकिन इस मैच में एक रिकॉर्ड भी बन गया और वो भी स्टार प्लेयर नेमार के नाम।

जी हां इससे पहले ये रिकॉर्ड दो खिलाड़ियों के नाम है और वो दोनों खिलाड़ी है फुटबॉलर पेले और रोनाल्डो नजारियो इसके बाद अब ये रिकॉर्ड नेमार के नाम हो गया है। नेमार ने वर्ल्ड के लगातार तीसरे संस्करण में गोल कर ये उपलब्धि अपने नाम की है। 

नेमार 2014, 2018 और 2022 वर्ल्ड कप में गोल कर चुके हैं। इससे पहले फुटबॉलर पेले (1959, 1962, 1966, 1970) के संस्करण में लगातार गोल कर चुके है। इनके बाद रोनाल्डो नजारियो ने (1998, 2002, 2006) में ऐसा कमाल किया था।


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.