FIFA World Cup 2022: पुर्तगाल ने घाना को मैच में दी कड़ी टक्कर, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम ने जीता मैच

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2022 09:28:23 AM
FIFA World Cup 2022: Portugal gave a tough fight to Ghana, Cristiano Ronaldo's team won the match

इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप की शुरूआत शानदा तरीके से हो चुकी है और लगातार टीमें मैच खेल रही है। कई नए रिकॉर्ड बन रहे है तो कही पुराने रिकॉर्ड टूट रहे है। इधर फीफा वर्ल्ड कप में गुरुवार को पुर्तगाल-घाना के बीच जबर्दस्त मुकाबला खेला गया। इस मैच में पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो समेत टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

जानकारी के लिए बता दें की इस मैच में एक गोल दागने के साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए पुर्तगाल के लिए ओपनिंग मैच जीता।

इतना ही नहीं रोनाल्डो पांच अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। रोनाल्डो इससे पहले 2018, 2014, 2010 और 2006 वर्ल्ड कप में गोल दाग चुके हैं। वर्ल्ड कप इतिहास में रोनाल्डो के नाम 8 गोल दर्ज हो गए हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.