Football Championship 2022 : बंगलादेश ने भारत को 3-0 से हराया

Samachar Jagat | Wednesday, 14 Sep 2022 09:25:48 AM
Football Championship 2022 : Bangladesh beat India 3-0

काठमांडू : बंगलादेश ने जहान शोपना के दो गोलों की बदौलत मंगलवार को सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2022 में भारत को 3-0 से मात दी।शोपना (12वां मिनट और 53वां मिनट) ने विजयी टीम के लिये दो गोल जमाये, जबकि श्रीमोती सरकार (22वां मिनट) ने एक गोल किया। भारतीय महिलाएं इस विस्मरणीय दिन पर एक भी गोल नहीं कर सकीं।

भारत ने अपने पहले दो मैचों में पाकिस्तान (3-0) और मालदीव (9-0) को हराया था जिसके दम पर वह पहले ही दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) महिला चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुकी है। काठमांडू, 13 सितंबर (वार्ता) बंगलादेश ने जहान शोपना के दो गोलों की बदौलत मंगलवार को सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2022 में भारत को 3-0 से मात दी। शोपना (12वां मिनट और 53वां मिनट) ने विजयी टीम के लिये दो गोल जमाये, जबकि श्रीमोती सरकार (22वां मिनट) ने एक गोल किया। भारतीय महिलाएं इस विस्मरणीय दिन पर एक भी गोल नहीं कर सकीं। भारत ने अपने पहले दो मैचों में पाकिस्तान (3-0) और मालदीव (9-0) को हराया था जिसके दम पर वह पहले ही दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) महिला चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुकी है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.