- SHARE
-
खेल डेस्क। आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामन पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स से होगी। इस मुकाबले में पहले विराट कोहली एक कारण से विशेष रूप से चर्चा में आ गए हैं।
विराट कोहली ज्यादातर समय लंदन में रहते हैं। खबरों के अनुसार, मिस्टर नैग्स के नाम से मशहूर दानिश ने एक साक्षात्कार में विराट कोहली से कहा कि सोशल मीडिया पर लोग आपके बारे में बहुत कुछ कह रहे हैं। उनका कहना है कि आरसीबी 5 विदेशी प्लेयर के साथ खेल रही है।
इस पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हंसते हुए बोल दिया कि कहा कि मुझे नहीं पता आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? विदेशी खिलाड़ियों से पूछिए। मैं विदेशी खिलाड़ी नहीं हूं। फिर कोहली ने पूछा, क्या मैं विदेशी खिलाड़ी हूं?
भारत के स्टार क्रिेकेटर विराट कोहली पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ लंदन में ज्यादा समय बिता रहे हैं। माना जा रहा है कि वह भारत में लगातार मिलने वाली लाइमलाइट से दूर रहने के लिए ऐसा कर रहे हैं। विराट कोहली बड़े टूर्नामेंट्स से पहले ही सवदेश लौटते हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें