ICC Champions Trophy 2025 : 2025 में पाकिस्तान में होगी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी... पाकिस्तान में सुरक्षा कारणों से लगातार कई टीमों ने खेलने से इनकार किया, क्या टीम इंडिया पाकिस्तान में जाकर चैंपियंस ट्रॉफी खेलेगी ? जाने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर इसपर क्या बोले ?

Samachar Jagat | Wednesday, 17 Nov 2021 11:53:11 AM
ICC Champions Trophy will be held in Pakistan in 2025... Due to security reasons in Pakistan, many teams have refused to play, will Team India go to Pakistan and play the Champions Trophy? Know what Sports Minister Anurag Thakur said on this?

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज बुधवार को केंद्रीय खेल मंत्रालय के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) से जुडे़ उत्कृष्ट एवं बेहतरीन खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को संस्थागत पुरस्कार प्रदान किये गए हैं। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने बेहतरीन खिलाड़ियों और कोचों को पुरस्कृत किया। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, साई के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 256 खिलाड़ियों और कोच को आज साई और खेल मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। खिलाड़ी समाज के लिए एक प्रेरणा होते हैं। हमने टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम के माध्यम से खिलाड़ी को वो सुविधा दी है कि वो देश-विदेश में जाकर ट्रेनिंग कर सकें। सरकार ने इसपर 90 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। 

खेल मंत्री ने मीडिया से बातचीत में क्रिकेट को लेकर भी बात की। उन्होंने 2025 में पाकिस्तान में होने वाली ICC चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कई पहलुओं पर ध्यान दिया जाता है। पहले कई देशों ने वहां खेलने से इंकार किया है। सुरक्षा की दृष्टि से वहां स्थिति सामान्य नहीं है। पहले भी टीमों पर हमले हुए जो चिंताजनक है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.