ICC T20 rankings: संजू सैमसन को हुआ बंपर फायदा, ईशान किशन की भी बढ़ी रेटिंग  

Hanuman | Wednesday, 11 Mar 2026 04:40:36 PM
ICC T20 rankings: Sanju Samson gains a big advantage, Ishan Kishan also gets a boost

खेल डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए यादगार साबित हुआ है। उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया को विश्व चैम्पियन बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह भारत की ओर से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी दिया गया।

टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी मिला है।  इससे संजू सैमसन को 18 पायदान का फायदा हुआ है। वह अब रैंकिंग में 22वें नंबर पर आ गए हैं। उनकी रेटिंग 637 हो गई है। संजू सैमसन ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 5 मैचों की 5 पारियों में 80.25 की औसत 321 रन बनाए थे।

इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले। वहीं ईशान किशन शानदार प्रदर्शन के दम पर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं, उनकी रेटिंग 871 की हो गई है। टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के बावजूद  भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा टॉप पर बचाने में सफल रहे हैं। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को रैंकिंग में नुकसान हुआ है।

PC:  indiatv, espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.