ICC T20 World Cup: शादाब-इफ्तिखार ने लगाए अर्धशतक 

Samachar Jagat | Thursday, 03 Nov 2022 03:35:39 PM
ICC T20 World Cup: Shadab-Iftikhar hit half-centuries

खेल डेस्क। शादाब खान (52) और इफ्तिखार अहमद (51) की अर्धशतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने आज आईसीसी टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए हैं।

दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए अब 186 रन बनाने होंगे। इस मैच में जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 43 रन पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद शादाब खान (52) और इफ्तिखार अहमद (51) ने शानदार पारियां खेल अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से एनरिक नॉर्टजे ने सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए। इस मैच के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में दो बदलाव हुए हैं।  डेविड मिलर के स्थान पर हेनरिक क्लासेन और केशव महाराज के स्थान पर तबरेज शम्सी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.