- SHARE
-
खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज कल से शुरू होगी। सीरीज का पहला टी-20 मैच बुधवार को खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का मौका होगा।
वह अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 150 छक्के पूरे करने से केवल 5 छक्के दूर हैं। सीरीज में पांच छक्के लगाते ही वह भारत की ओर से अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 150 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगान का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 205 छक्के लगाए हैं।
अब सीरीज में पांच छक्के लगाते ही सूर्यकुमार यादव टी-20 इंटरनेशनल में 150 से ज्यादा छक्के लागने वाले भारत के दूसरे और विश्व क्रिकेट के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तय ये उपलब्धि रोहित शर्मा के अलावा मार्टिन गुप्टिल और मोहम्मद वसीम ही हासिल कर सके हैं। मार्टिन गुप्टिल ने 173 और मोहम्मद वसीम ने 158 छक्के अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में लगाए हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें