IPL 2021 : मुंबई ने दिल्ली के सामने रखा 130 रनों का लक्ष्य, सूर्यकुमार यादव के अलावा मुंबई के सारे बल्लेबाज फेल, दिल्ली के आवेश खान और अक्षर पटेल ने आधी दिल्ली लौटाई

Samachar Jagat | Saturday, 02 Oct 2021 05:20:12 PM
IPL 2021 : Mumbai set a target of 130 runs in front of Delhi, except Suryakumar Yadav, all the batsmen of Mumbai failed, Delhi's Avesh Khan and Axar Patel returned half of Delhi

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2021 के 46वें मैच में आज शनिवार को पहले मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 129 रन बनाए हैं। दिल्ली के सामने जीत के लिए 20 ओवरों में 130 रनों का लक्ष्य रखा है।  मुंबई की ओर से सर्वाधिक 33 रनों की पारी सूर्यकुमार यादव ने खेली। कप्तान रोहित शर्मा मात्र 7 रन बनाकर ही आउट हो गए। क्विटंन डि कोक ने 19 रन, सौरभ तिवारी ने 15 रन, किरोन पोलार्ड 6 रन, हार्दिक पंड्या ने 17 रनों का योगदान दिया। 

 

Another one bites the dust!

Avesh Khan castles Nathan Coulter-Nile to scalp his 3rd wicket. ???? ???? #VIVOIPL #MIvDC @DelhiCapitals

Follow the match ???? https://t.co/Kqs548PStW pic.twitter.com/0wOcTZ5Zfr

— IndianPremierLeague (@IPL) October 2, 2021

नाथन कुल्टर नाइल ने 1 रन बनाया जबकि जयंत यादव ने 11 रन बनाए। क्रृणाल पंड्या 13 रन और जसप्रीत बुमराह एक रन पर नाबाद लौटे हैं। दिल्ली की ओर से आवेश खान और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट लिये हैं। एनरिक नोर्त्जे और रविचंद्रन अश्विन के खाते में 1-1 विकेट आया। 

 

T. I. M. B. E. R! ☝️

Avesh Khan picks his second wicket, courtesy a brilliant yorker. ???? ???? #VIVOIPL #MIvDC @DelhiCapitals #MI 109/6 as Hardik Pandya gets out.

Follow the match ???? https://t.co/Kqs548PStW pic.twitter.com/Zg24XcZEAd

— IndianPremierLeague (@IPL) October 2, 2021

दिल्ली की टीम इस समय अंकतालिका में दूसरे नंबर पर मौजूद है। आज दिल्ली मुंबई पर जीत हासिल करके 18 अंकों के साथ प्लेआफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनना चाहेगी। अभी दिल्ली के 11 मैचों में से 8 जीत के साथ 16 अंक हैं। वहीं मुंबई 11 मैचों में से 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर पंजाब के बाद छठे नंबर पर है। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.