IPL 2022: 70 रन की पारी में एक भी चौका नहीं.. बटलर की आंधी ने बनाए कई रिकॉर्ड

Samachar Jagat | Wednesday, 06 Apr 2022 09:57:56 AM
IPL 2022: Not a single four in 70 run inning.., Buttler's thunderstorm made many records

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बल्लेबाज जोस बटलर के बल्ले से आग उगलती जा रही है। मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मैच में जोस बटलर ने एक बार फिर जमकर धमाल मचाया और उन्होंने 70 रनों की तूफानी पारी खेली. जोस बटलर ने पूरे 20 ओवर तक बल्लेबाजी की और नाबाद लौटे। उन्होंने 47 गेंदों में 70 रन बनाए। खास बात यह रही कि जोस बटलर ने अपनी पारी में एक भी चौका नहीं बल्कि सिर्फ छक्के लगाए। इस पारी के दौरान जोस बटलर का स्ट्राइक रेट 148.94 रहा।

आपको बता दें कि पारी के 18वें ओवर तक जोस बटलर का स्ट्राइक रेट 100 के आसपास था, लेकिन आखिरी के दो ओवर में उन्होंने छक्कों की बौछार कर दी. जोस बटलर ने इस पारी में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह अब एक ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने पूरी पारी यानी 20 ओवर तक बल्लेबाजी की लेकिन एक भी चौका नहीं लगाया। वहीं, बिना बाउंड्री लगाए जोस का नाम भी पारी में सबसे ज्यादा छक्कों की लिस्ट में शामिल हो गया है.


 
बिना चौके लगाए पारी में सबसे ज्यादा छक्के:-

- 7 छक्के- नीतीश राणा
- 7 छक्के- संजू सैमसन
- 6 छक्के- जोस बटलर
- 6 छक्के- आंद्रे रसेल
- 6 छक्के- डेविड मिलर

इसी के साथ जोस बटलर एक बार फिर इस आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जोस बटलर इस सीजन में 200 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने। अब उनके पास ऑरेंज कैप है। जोस बटलर ने सीजन का पहला शतक बनाया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.