IPL 2026: ऑरेंज कैप के लिए इन पांच दिग्गजों के बीच है कड़ा मुकाबला, पहले स्थान पर हैं अभिषेक

Hanuman | Monday, 04 May 2026 03:49:48 PM
IPL 2026: A fierce battle for the Orange Cap is underway among these five stalwarts, with Abhishek currently holding the top spot

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में ऑरेंज कैप की रेस बेहद रोमांचक होती जा रही है। अभी तक स्पष्ट रूप से ये नहीं कहा जा सकता हैं कि इस बार ऑरेंज कैप पर किसका कब्जा रहेगा। अभिषेक शर्मा सहित चार बल्लेबाज चार बल्लेबाज चार सौ से अधिक रन बना चुके हैं। वहीं विराट कोहली भी इन से ज्यादा पीछे नहीं हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार वापसी करते हुए फिर से ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है। अभिषेक शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 10 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाने में सफल रहे, लेकिन वह ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाने में सफल रहे। उन्हें राहुल को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 7 रन की जरूरत थी, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया।

अभिषेक शर्मा ने 10 मैचों की 10 पारियों में 440 रन बना लिए हैं। इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। वह सीजन में 14 चौके और 32 छक्के भी जड़े हैं। वहीं ऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद केएल राहुल 9 मैचों में 433 रन  बना चुके हैं। हैनरिक क्लासेन 414 रन के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

 विराट कोहली ने बनाए हैं 379 रन
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 404 रनों के साथ इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली 379 रन के साथ लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। अभिषेक शर्मा ने इस रेस में वैभव सूर्यवंशी को 36 रन और विराट कोहली को 61 रन से पीछे छोड़ दिया है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.