IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने रोका पंजाब का विजयी रथ, इस स्थान पर है अंक तालिका में

Hanuman | Wednesday, 29 Apr 2026 08:36:58 AM
IPL 2026: Rajasthan Royals Halt Punjab's Winning Streak; Here Is Their Position in the Points Table

खेल डेस्क। डोनावन फरेरा (नाबाद 52 रन), यशस्वी जायसवाल (51) और वैभव सूर्यवंशी (43) की शानदार पारियों के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में  मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से शिकस्त दी।

राजस्थान की इस जीत से पंजाब का आईपीएल के इस संस्करण में विजयी रथ भी रूक गया है। उसे पहली बार आईपीएल 2026 में हार का सामना करना पड़ा है। मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 222 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इससकी ओर से प्रभसिमरन सिंह और ने 59 रनों की पारी खेली। वहीं, मार्कस स्टॉयनिस ने  भी 22 गेंदों पर 62 रनों की तूफानी खेली। जवाब में पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स 4 विकेट खोकर 223 रनों का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। 

राजस्थान के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 43 रनों की तूफानी पारी शानदार शुरुआत दी। वहीं जायसवाल ने भी 51 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डोनावन फरेरा ने 26 गेंदों पर 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल राजस्थान रॉयल्स को जीत की मंजिल तक पहुंचाया।

13 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है पंजाब
राजस्थान रॉयल्स की ये नौ मैचों में छठी जीत है। वहीं उसे तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वह 12 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है। पंजाब 13 अंकों के साथ पहले और आरसीबी 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.