IPL 2026: कब होगी धोनी की चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में वापसी? सामने आया ये अपडेट

Hanuman | Monday, 20 Apr 2026 01:29:57 PM
IPL 2026: When Will Dhoni Make His Return to Chennai's Playing XI?

खेल डेस्क। 18 साल के आयुष म्हात्रे को हैमस्ट्रिंग में चोट ने आईपीएल 2026 में पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें बढ़ दी है। इस चोट के कारण वह वह अगले कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं। उनकी चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए आज स्कैन कराया जाएगा। पूर्व कप्तान एमएस धोनी पहले से ही चोट के कारण चेन्नई की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं।

हालांकि महेंद्र सिंह धोनी भी स्क्वॉड के साथ मौजूद हैं। उनकी प्लेइंग में वापसी को लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं है। वह अभी तक आईपीएल के इस संस्करण में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं, क्योंकि वह अभी भी चोट से उबर रहे हैं।

धोनी की वापसी पर माइकल हसी ने कहा कि उन्हें नहीं पता वह कब खेलेंगे, लेकिन वह उम्मीद करते हैं कि यह जल्द ही होगा, जैसे सभी फैंस चाहते हैं। प्रशंसक भी धोनी की मैदान पर वापसी देखना चाहते हैं।

PC: espncricinfo



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.