खेल डेस्क। विश्व के नम्बर एक भारतीय गेंदबाज रवीन्द्र जडेजा ने रांची में खेले जा रहे तीसरे मैच में एक अनोखी उपलब्धि अपने नाम की है।
जडेजा ने मैच के अन्तिम दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए एक मामले में वेस्टइंडीज के मैल्कम मार्शल, पाकिस्तान के वकार यूनुस सहित कई महान गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है।
जडेजा ने 100 से अधिक विकेट कम औसत में हासिल करने के मामले में इन गेंदबाजों को पछाड़ा है। जडेजा ने 21 मैचों की 41 पारियों में 116 विकेट झटके हैं। इसमें उनकी औसत 19.81 रही। गेंदबाजों की इस सूची में अब जडेजा का नाम पांचवें स्थान पर आ गया है।
इस मामले में उनसे आगे श्रीलंका के मुरलीधरन, इंग्लैंड के जी. लॉक, पाकिस्तान के इमरान खान और इंग्लैंड के जिम लेकर ही हैं।
शीर्ष दस गेंदबाजों की सूची:
क्र. स. |
खिलाड़ी |
मैच |
पारी |
विकेट |
औसत |
01. |
जिम लेकर (इंग्लैंड) |
29 |
55 |
135 |
18.08 |
02. |
इमरान खान (पाकिस्तान) |
38 |
59 |
163 |
19.20 |
03. |
जी. लॉक (इंग्लैंड) |
28 |
50 |
104 |
19.51 |
04. |
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) |
73 |
134 |
493 |
19.56 |
05. |
रवीन्द्र जडेजा (भारत) |
21 |
47 |
116 |
19.87 |
06. |
एस. ट्रमैन (इंग्लैंड) |
47 |
90 |
229 |
20.04 |
07. |
मैल्कम मार्शल (वेस्टइंडीज) |
31 |
58 |
157 |
20.06 |
08. |
वकार युनूस (पाकिस्तान) |
33 |
60 |
162 |
20.29 |
09. |
डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका) |
46 |
88 |
241 |
20.94 |
10. |
शॉन पोलक (साउथ अफ्रीका) |
59 |
109 |
235 |
21.08 |