- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2025 के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। दोनों ही टीमों के बीच ये टेस्ट सीरीज 30 जून से शुरू होगी। सइ सीरीज में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट के पास एक रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।
सीरीज के पहले ही मैच में 28 रन बनाते ही एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे। इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट के पास अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 13 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होग। वह अब भी 152 मैचों में 12972 रन बना चुके हैं। अब उन्हें सबसे तेज 13000 टेस्ट रन बनाने के लिए 28 रन और चाहिए।
अभी तक ये रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान ऑलराउंडर जैक्स कालिस के नाम दर्ज है। कालिस ने 159 टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। राहुल द्रविड़, रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर ने क्रमश: 160, 162 और 163 मैचों में अपने 13000 रन पूरे किए थे। अब रूट के पास इन चारों को दिगगजों को पीछे छोडऩे का मौका है।
PC: espncricinfo