Kl Rahul Athiya Wedding: नहीं होगा केएल राहुल और अथिया की शादी का रिसेप्शन, कारण जान चौंक जाएंगे आप भी

Samachar Jagat | Tuesday, 24 Jan 2023 10:54:41 AM
Kl Rahul Athiya Wedding: There will be no wedding reception of KL Rahul and Athiya, the reason will surprise you too

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों ने सोमवार को शाम चार बजे एक दूसरे का हाथ थामें सात फेरे लिए। इस मौके पर दोनों के परिवारों के खास लोग मौजूद रहे। दोनों की शादी के बाद बधाईयां देने वालों का तांता लग गया। 

शादी के बंधन में बंधने के बाद केएल राहुल अथिया का माथा चूमते नजर आए दोनों के शादी के फोटाग्राफ भी सामने आए है। इसके साथ ही अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी शादी के बाद फार्महाउस के बाहर आए और मीडिया के लोगों को मिठाई बांटी और उनसे बातर की।

मीडिया ने भी सुनील शेट्टी को बधाई दी। इस मौके पर सुनील शेट्टी पूरे साउथ इंडियन लुक में नजर आए। मीडिया ने सुनील शेट्टी से दोनों के रिसेप्शन को लेकर भी सवाल किया लेकिन सुनील शेट्टी ने कहा की फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है शायद आईपीएल के बाद ही रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.