वंशिका के साथ इस दिन शादी के बंधन में बंधंगे Kuldeep Yadav, ऐसी है दोनों की प्रेम कहानी

Hanuman | Tuesday, 10 Mar 2026 12:21:21 PM
Kuldeep Yadav will tie the knot with Vanshika on this day, such is their love story

खेल डेस्क। भारतीय टीम का एक और क्रिकेटर विवाह बंधन में बंधने वाला है। अब टी20 विश्व कप 2026 विश्व चैम्पियन भारतीय टीम के सदस्य कुलदीप यादव शादी करने वाले हैं। खबरों के अनुसार, ये भारतीय स्पिन गेंदबाज 14 मार्च को मंसूरी में वंशिका के साथ सात फेरे लेगा। दोनों ने विश्व कप से पहले सगाई की थी। खबरों के अनुसार, 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधने के बाद 17 मार्च को लखनऊ के सेंट्रम होटल में कुलदीप और वंशिका की भव्य रिसेप्शन पार्टी होगी। इसमें क्रिकेटर साथ फिल्म जगत के कई सितारे और राज नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

कुलदीप यादव के पारिवारिक मित्र और कोच कपिल देव पांडेय ने जानकारी दी कि 13 मार्च 2026 को हल्दी और मेहंदी की रस्म अदा होगी। मंसूरी स्थित रिजार्ट में 14 मार्च को कुलदीप-वंशिका सात फेरे लेंगे। 17 मार्च को लुक्नव के होटल सेंट्रम में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी और देश भर के मेहमान शामिल होंगे।

ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका
आज हम आपको कुलदीप यादव और वंशिका की लव स्टोरी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, दोनों मूल रूप से कानपुर निवासी होने के कारण एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद वंशिका आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं। कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका इस समय ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.