साल 2025 में शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने Kusal Perera , श्रीलंका को मिली पहली जीत

Hanuman | Thursday, 02 Jan 2025 01:22:26 PM
Kusal Perera became the first cricketer to score a century in the year 2025, Sri Lanka got its first victory

खेल डेस्क। कुसल परेरा की शतकीय पारी के दम पर श्रीलंका ने साल 2025 की शुरुआत जीत के साथ की है। नेल्सन के सैक्सटन ओवल में में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने आज न्यूजीलैंड को सात रन से शिकस्त दी। हालांकि तीन मैच की इस सीरीज को न्यूजीलैंड ने 2-1 से अपने नाम किया।

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज करते हुए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के सामने 219 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में मेजबान टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर केवल 211 ही रन बना सकी। इससे पहले मैच में श्रीलंका की ओर से कुसल परेरा ने 46 गेंदों पर 13 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 101 रनों की शतकीय पारी खेली।

वहीं कप्तान चारिथ असलंका ने 24 गेंदों पर 46 रनों का योगदान दिया। कुसल परेरा ने इस शतकीय पारी के दम पर अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई। वह महेला जयवर्धने और तिलकरत्ने दिलशान के बाद श्रीलंका की ओर से अन्तरराष्ट्रीय टी20 में शतक जडऩे वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं। महेला जयवर्धने ने  2010 में नाबाद 104 और  तिल्करत्ने दिलशान ने  2011 में 101 रन बनाए थे। 

PC: srilanka 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.