Lawn Balls : भारत ने महिला ट्रिपल्स में न्यूजीलैंड को हराया

Samachar Jagat | Tuesday, 02 Aug 2022 05:36:46 PM
Lawn Balls: India beat New Zealand in women's triples

बर्मिंघम : भारतीय महिला टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में मंगलवार को यहां लॉन बॉल्स की ट्रिपल स्पर्धा के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 15-11 से पराजित किया। भारत की तानिया चौधरी (लीड), पिकी (सेकंड) और रूपा रानी टिर्की (स्किप) की तिकड़ी निकोल टॉमी (लीड), तायला ब्रूस (सेकंड) और वैल स्मिथ (स्किप) की कीवी टीम से कहीं बेहतर साबित हुई।

भारत छठे छोर के बाद 6-2 से आगे चल रहा था, लेकिन न्यूजीलैंड ने नौवें छोर के बाद स्कोर बराबर कर लिया। भारतीय टीम ने हालांकि अपनी प्रतिद्बंद्बी टीम को वापसी का मौका नहीं दिया और आखिर में मुकाबला जीतने में सफल रही। भारत का अगला मुकाबला इंग्लैंड से होगा जबकि बुधवार को वह नीयु से भिड़ेगा।इस बीच भारत की महिला पेयर टीम को न्यूजीलैंड से 18-9 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम में लवली चौबे (लीड) और नयनमोनी सैकिया (स्किप) शामिल थी। भारतीय टीम को क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए बुधवार को नीयु और दक्षिण अफ्रीका को हराना होगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.