Mbappe, मेस्सी और नेमार ने दिलाई पीएसजी को जीत, रियाल मैड्रिड भी जीता

Samachar Jagat | Thursday, 15 Sep 2022 12:39:43 PM
Mbappe, Messi and Neymar gave PSG victory, Real Madrid also won

पेरिस |  लियोनेल मेस्सी और काइलन एमबापे ने एक दूसरे को गोल करने में मदद की जबकि नेमार ने भी एक गोल दागा, जिससे पेरिस सेंट जर्मे न (पीएसजी) ने शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी कर चैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में मैकाबी हैफा को 3-0 से हराया। खेल के 24वें मिनट में मैकाबी के मिडफील्डर जारोन चेरी के क्रॉस पर गोल करने से पीएसजी पिछड़ गया था। ऐसे में मेस्सी ने 37वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। इसके बाद उन्होंने 69वें मिनट में एमबापे को गोल करने में मदद की। नेमार ने 88वें मिनट में तीसरा गोल किया।

उधर मैड्रिड में रियाल मैड्रिड ने अंतिम क्षणों में दो गोल करके लिपजिग को 2-0 से हराया। उसकी तरफ से यह गोल फ़ेडेरिको वाल्वरडे और मार्को असेंसियो ने किए। चैंपियंस लीग के अन्य मैचों में मैनचेस्टर सिटी ने डोर्टमंड को 2-1 से, इंटर मिलान ने दिनामा जाग्रेब को 3-1 से और बेनफिका ने युवेंटस को 2-1 से हराया जबकि चेल्सी और आरबी सीजबर्ग का मैच 1-1 से बराबर रहा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.