Sports News: फ्रांस की जीत में चमके एमबापे, क्रोएशिया, नीदरलैंड और बेल्जियम भी जीते

Samachar Jagat | Friday, 23 Sep 2022 12:10:43 PM
Mbappe shines in France's victory, Croatia, Netherlands and Belgium also won

पेरिस |  काइलन एमबापे ने अपने एकल प्रयास से फिर गोल दागा जबकि ओलिवियर गिरौड ने भी गोल किया जिससे फ्रांस ने नेशंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के एक मैच में ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया। एमबापे ने गुरुवार को खेले गए मैच में खेल के 56वें मिनट में तीन रक्षकों को छकाकर गोल दागा। यह उनका अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 28वां गोल है। इससे पहले गिरौड ने अपने करियर का 49वां गोल किया और वह थियरे हेनरी के 51 गोल के राष्ट्रीय रिकॉर्ड से केवल दो गोल पीछे हैं।

फ्रांस नेशंस लीग में खिताब की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुका है लेकिन क्रोएशिया, बेल्जियम और नीदरलैंड ने अपने मैच जीतकर खुद को अंतिम चार में जगह बनाने की दौड़ में बनाए रखा जिसके मैच अगले साल जून में होंगे। क्रोएशिया ने डेनमार्क को 2-1 से, नीदरलैंड ने पोलैंड को 2-० से और बेल्जियम ने वेल्स को 2-1 से हराया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.