- SHARE
-
खेल डेस्क। कोरोना वायरस का प्रभाव अब आईपीएल पर भी नजर आने लगा है। आईपीएल से जुड़े कई लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। अब पांच बार की चैम्पियन मुम्बई इंडियंस के लिए भी बुरी खबर आई है। अब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ से जुड़ा एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी कोरोना की चपेट में आ गया है।
मुंबई इंडियंस ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। मुम्बई इंडियंस ने बताया कि उसके विकेटकीपिंग कंसल्टेंट किरण मोरे कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने जानकारी दी कि किरण मोरे में एसिम्पटोमेटिक लक्षण पाए गए हैं। कोरोना की पुष्टि होने के बाद किरण मोरे आइसोलेट हो गए हैं। गौरतलब है कि आईपीएल के 14वें संस्करण का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुम्बई इंडियंस के बीच नौ अप्रैल को खेला जाएगा।
https://static.samacharjagatlive.com/newscdn/resources/uploads/ALL-NEWS/06042021/1617705831.jpg