World Cup के बाद पहला मैच खेल रहे नेमार को मिला लाल कार्ड

Samachar Jagat | Thursday, 29 Dec 2022 11:31:46 AM
Neymar got a red card while playing his first match after the World Cup.

पेरिस : विश्वकप के बाद अपना पहला मैच खेल रहे ब्राजील के स्टार नेमार को पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) की स्ट्रासबर्ग के खिलाफ 2-1 से जीत के दौरान लाल कार्ड का सामना करना पड़ा। नेमार को 61वें मिनट में स्ट्रासबर्ग के मिडफील्डर एड्रियन थॉमसन को पकड़ने पर पहला पीला कार्ड मिला। इसके एक मिनट बाद गलत तरीके से डाइव लगाने पर उन्हें दूसरी चेतावनी के तौर पर लाल कार्ड मिला।

इस फारवर्ड ने रेफरी क्लेमेंट टरपिन से बहस भी की लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। नेमार को 2017 में पीएसजी से जुड़ने के बाद पांचवी बार लाल कार्ड मिला है। इसके कारण वहां रविवार को लेंस के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। फ्रांसीसी लीग में 2017-2018 के बाद किसी भी खिलाड़ी को इतनी अधिक बार बाहर नहीं किया गया। ब्राजील को कतर में खेले गए विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद नेमार की आंखें छलक आई थी। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.