PM Modi ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने के लिए तेजस्विन शंकर को बधाई दी

Samachar Jagat | Thursday, 04 Aug 2022 09:37:01 AM
PM Modi congratulates Tejaswin Shankar for winning a medal in Commonwealth Games

नई  दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में ऊंची कूद स्पर्धा में देश के लिए अब तक का पहला पदक जीतकर इतिहास रचने के लिए तेजस्विन शंकर को बृहस्पतिवार को बधाई दी। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी शंकर ने 2.22 मीटर की कूद लगाई।

मोदी ने ट्वीट किया, ''तेजस्विन शंकर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में ऊंची कूद में हमारा पहला पदक जीता है। कांस्य पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनके प्रयासों पर गर्व है। भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं। वह सफलता प्राप्त करते रहें।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.