वाराणसी के इस होटल में होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी

Hanuman | Wednesday, 22 Apr 2026 03:10:12 PM
Rinku Singh and Priya Saroj's wedding will take place at this hotel in Varanasi

खेल डेस्क। आईपीएल 2026 के बीच में ही भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ वाराणसी बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। यहां पर वह गंगा आरती में शामिल हुए। खबरों के अनुसार, केकेआर के उप कपतान रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज मंगलवार को वाराणसी पहुंचे।

प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। इसके साथ ही दोनां की शादी की चर्चाएं फिर से शुरू हो चुकी हैं। खबरों के अनुसार, रिंकू और प्रिया जून के पहले हफ्ते में विवाह बंध में बंध जाएंगे। दोनों की शादी वाराणसी के होटल ताज में हो सकती है।

दोनों वाराणसी यात्रा के दौरान होटल ताज में ही रुके है। माना जा रहा है कि इसी होटल में दोनों की शादी हो सकती है। खबरों की मानें तो दोनों ने इस होटल में शादी की तैयारियों का भी जायजा लिया है। रिंकू सिंह भारत की ओर से वनडे और टी20 में डेब्यू कर चुके हैं। वह टीम इंडिया की ओर से 2 वनडे और 45 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.