रणजी में फेल हुए Rohit, अपने नाम दर्ज करवा लिए हैं ये रिकॉर्ड

Hanuman | Thursday, 23 Jan 2025 12:57:03 PM
Rohit failed in Ranji, but has got these records registered in his nam

खेल डेस्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रणजी ट्रॉफी 2025 में भी खराब प्रदर्शन जारी रहा। जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ आज से शुरू हुए मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा  बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे। मुंबई की पहली पारी में राेहित शर्मा केवल तीन रन ही बना सके। दोनों ने मैदान में उतरते ही अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवाया लिया है। इस जोड़ी ने इतिहास रच दिया। एक ही रणजी ट्रॉफी टीम के लिए ओपनिंग करने वाली (रोहित-जायसवाल) वह पहली सक्रिय भारतीय टेस्ट सलामी जोड़ी बन गई।

वहीं रोहित शर्मा के नाम एक अन्य रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह रणजी ट्रॉफी मैच में 17 साल बाद खेलने वाले देश के पहले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले अनिल कुंबले ऐसा किया था, जिन्होंने 2008 में महाराष्ट्र के लिए मैदान में कदम रखा था। भारतीय कप्तान राेहित शर्मा  2015 के बाद रणजी मैच खेलने उतरे। इससे पहले अपने अन्तिम रणजी मैच में रोहित ने  यूपी के खिलाफ 113 रनों की शानदार पारी खेली थी। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन करने के बाद आज रणजी ट्रॉफी में भी उन्होंने अपने  प्रदर्शन से प्रशंसकों को निराश किया। अंजिक्य रहाणे की कप्तानी में रोहित शर्मा आज केवल तीन रन ही बना सके। 

यशस्वी जायसवाल ने भी किया निराश
इस मैच में रोहित शर्मा के साथ ही यशस्वी जायसवाल (4), अंजिक्य रहाणे (12), श्रेयस अय्यर (11) और शिवम दुबे (0) ने भी निराश किया।  मुंबई की टीम ने अभी तक 7 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं।  शार्दुल ठाकुर 41 और तनुष कोटियन 26 रन बना कर खेल रहे हैं। 
PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.