IND vs NZ: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टूटा सहवाग-गंभीर का ये बड़ा रिकॉर्ड

Samachar Jagat | Tuesday, 24 Jan 2023 05:03:47 PM
Sehwag-Gambhir's big record broken at Holkar Stadium in Indore

खेल डेस्क। शुभमन गिल (112) और कप्तान रोहित शर्मा ( 101) ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।

उन्होंने इस मैच में पहले विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड के खिलाफ इस विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है। 

इससे पहले ये रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग-गौतम गंभीर के नाम दर्ज था। इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने साल 2009 में हैमिल्टन में पहले विकेट के लिए 201 रन की साझेदारी की थी।

जबकि जबकि श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों सनथ जयसूर्या -उपल थरंगा ने भी साल 2006 में नेपियर में 201 रन की साझेदारी की थी। शुभमन गिल (112) ने अपनी शतकीय पारी में केवल 78 गेंदों का सामना किया था जबकि कप्तान रोहित शर्मा ( 101) ने अपनी पारी के दौरान केवल 85 गेंदों का सामना किया था। 
 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.