Sport News : प्रदर्शनी मुकाबले में रोनाल्डो की टीम ने मेस्सी की टीम को हराया

Samachar Jagat | Friday, 20 Jan 2023 11:41:38 AM
Sport News : Ronaldo's team beat Messi's team in exhibition match

रियाद : स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने चेहरे में चोट (चीकबोन की चोट) के बावजूद दो गोल दागे लेकिन उनकी टीम रियाद एकादश को प्रदर्शनी फुटबॉल मैच में लियोनल मेस्सी की पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) टीम ने 5-4 से हरा दिया। पीएसजी के गोलकीपर केलोर नवास लगभग आधे घंटे का खेल पूरा होने के बाद जब गेंद को रोकने का प्रयास कर रहे थे तो उनका हाथ रोनाल्डो के चेहरे पर लग गया था।

रोनाल्डो ने दो गोल में से एक पेनल्टी किक पर किया जो सऊदी अरब में उनका पहला गोल भी था। रियाद एकादश की टीम में सऊदी अरब के क्लब अल नास्र और अल हिलाल के खिलाड़ी शामिल थे। टीम की कप्तानी रोनाल्डो कर रहे थे जो हाल में अल नास्र से जुड़े हैं। पीएसजी की तरफ से मेस्सी, मारक्विनहोस, सर्जियो रामोस, काइलियान एमबापे और ह्यूगो एकिटिके ने गोल किए।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.