Sports Football : अल जजीरा ने एएफसी चैंपियन्स लीग में मुंबई सिटी को 1-0 से हराया

Samachar Jagat | Friday, 15 Apr 2022 10:58:54 AM
Sports Football : Al Jazeera beat Mumbai City 1-0 in AFC Champions League

रियाद : अली मबखोत के पेनल्टी पर किये गये गोल के कारण मुंबई सिटी को एएफसी चैंपियन्स लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के ग्रुप बी के मैच में अल जजीरा से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। यह मुंबई की तीन मैचों में दूसरी हार है। वह अपने पहले मैच में अल शबाद से 0-3 से हार गया था। मबखोत के 40वें मिनट में किये गये गोल ने दोनों टीम के बीच अंतर पैदा किया जिससे अल जजीरा गुरुवार को किग फहद इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गये मैच में तीन अंक हासिल करने में सफल रहा।

संयुक्त अरब अमीरात के क्लब अल जजीरा ने पहले हॉफ में दबदबा बनाये रखा। इस बीच उसने गेंद पर 70 प्रतिशत कब्जा रखा था लेकिन वह गोल करने का वास्तविक मौका नहीं बना पाया। मुंबई ने इस बीच जवाबी हमले करने पर ही ध्यान दिया। मुंबई को शुरू में झटका लगा जबकि डिफेंडर अमय रनावडे नौवें मिनट में चोटिल हो गये जिनकी जगह मेहताब सिह को उतारा गया। मेहताब की गलती के कारण ही मुंबई ने पेनल्टी गंवायी। मबखोत ने इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। मुंबई सिटी ने बुधवार को इराक के एयर फोर्स क्लब को 2-1 से हराकर इतिहास रचा था। वह इस शीर्ष स्तर के महाद्बीपीय क्लब लीग के किसी मैच में जीत दर्ज करने वाला पहला भारतीय क्लब बना था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.