Sports News : तीसरी नेशनल क्रॉसबो शूटिग चैंपियनशिप 2 और 3 जुलाई को आगरा में

Samachar Jagat | Thursday, 30 Jun 2022 03:11:04 PM
Sports News :  3rd National Crossbow Shooting Championship on 2nd and 3rd July in Agra

आगरा |  यूरोपीय देशों का मशहूर खेल क्रॉसबो अब भारत में भी लोकप्रिय हो रहा है। देश में तीरंदाजी के कई राष्ट्रीय खिलाड़ी क्रॉसबो में अपना करियर बना रहे हैं। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश के आगरा में इस साल एयरफोर्स के 1971 स्वर्णिम जयंती पार्क में तीसरी नेशनल क्रॉसबो शूटिग चैंपियनशिप का आयोजन आगामी 2 और 3 जुलाई को किया गया है। इसमें देशभर से 100 धनुर्धारी प्रतिभाग करेंगे।

प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर वर्ग में बालक व बालिका वर्ग में मुकाबले खेले जायेंगे। इसमें उत्तर प्रदेश के अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तराखंड के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए 15 टारगेट बॉक्स तैयार किए गए हैं। इंडियन क्रॉसबो शूटिग एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत विज ने बताया कि यूरोप के 28 देशों के अलावा अमेरिका और रूस में क्रॉसबो व्यापक पैमाने पर खेला जाता है। क्रॉसबो में राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर भारतीय क्रॉसबो टीम का चयन किया जाएगा। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.