Sports News : पुलिसिच की हैट्रिक से अमेरिका की बड़ी जीत, विश्व कप में जगह बनाने के करीब पहुंचा

Samachar Jagat | Monday, 28 Mar 2022 10:34:25 AM
Sports News : America's big win with Pulisich's hat-trick, came close to making it to the World Cup

ओरलैंडो |  क्रिश्चियन पुलिसिच की अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पहली हैट्रिक की मदद से अमेरिका ने पनामा को 5-1 से करारी शिकस्त देकर इस साल के आखिर में कतर में होने वाले विश्व कप में जगह बनाने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये। अमेरिका ने पहले हॉफ में चार गोल किये जिसमें से पुलिसिच ने दो पेनल्टी को गोल में बदला। उनके अलावा पॉल एरियोला और जीसस फ़ेरेरा ने भी गोल किये। पुलिसिच ने इसके बाद 65वें मिनट में बेहतरीन मैदानी गोल करके स्कोर 5-0 किया।

पनामा के लिये एकमात्र गोल एनिबेल गोडोइ ने 86वें मिनट में किया। अमेरिका 2018 में विश्व कप में जगह नहीं बना पाया था लेकिन वह अभी क्वालीफाई करने की अच्छी स्थिति में है। वह कोस्टारिका के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच में छह गोल के अंतर से हारने पर ही विश्व कप में जगह नहीं बना पाएगा। उत्तरी एवं मध्य अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र से तीन टीमें सीधे विश्व कप में जगह बनाती हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.