Sports News : करीबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से 3-4 से हारा भारत

Samachar Jagat | Friday, 08 Jul 2022 01:06:34 PM
Sports News :  India lost 3-4 to New Zealand in a close match

एमस्टलविन |  भारतीय महिला हॉकी टीम शुक्रवार को एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में आखिरी सेकंड तक चले रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड से 3-4 से हार गयी। इस हार के बाद भारतोय टीम अब क्रॉस ओवर मैच में 10 जुलाई को स्पेन से भिड़ेगी और इस मुकाबले की विजेता टीम का क्वार्टरफाइनल में 13 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला होगा। न्यूजीलैंड ने पूल बी मुकाबले में टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत तलाश रही भारतीय टीम को 4-3 से मात दी।

भारत की ओर से वंदना कटारिया ने मैच के चौथे मिनट में ही पहला गोल कर टीम को शुरुआती बढèत दिलाई, मगर कुछ देर बाद ही ओलिविया मेरी ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर मैच को 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया। दूसरे क्वार्टर के समाप्त होने से ठीक पहले टेस जॉप ने एक और बार गेंद को गोल में पहुंचाकर न्यूजीलैंड को 2-1 की बढèत दिलाई। तीसरा क्वार्टर शुरू होते ही फ्रांसिस डेवीज ने गोल कर भारत की मुश्किलें बढ़ा दीं।

स्कोरकार्ड 3-1 पर पहुंचने के बाद भारतीय टीम का दबाव कम करते हुए लालरेमसियामी ने तीसरे क्वार्टर की समाप्ति से ठीक पहले एक गोल किया। चौथे क्वार्टर में भारत ने मैच को टाई तक पहुंचाने के लिए बेहद आक्रामक खेल दिखाया। मेरी ने मैच के आखिरी मिनटों में अपना दूसरा गोल कर न्यूजीलैंड की बढèत को 4-2 किया, जिसके कुछ देर बाद ही गुरजीत कौर ने एक पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करके भारत की उम्मीदों को पुनर्जीवित किया।

मैच के आखिरी सेकंड में भारत को एक पेनल्टी कार्नर प्राप्त हुआ। गुरजीत कौर ने गेंद को मारना चाहा मगर पहले प्रयास में वह कीवी खिलाड़ी के पांव से जा लगी। भारत को दूसरा प्रयास दिया गया जिसमें ब्रुक रॉबट् ने गेंद को सफलतापूर्वक रोककर करीबी मुकाबले में भारत को हार सौंपी। भारत ने विश्व कप की राउंड रोबिन लीग में एक भी मुकाबला नहीं जीता। न्यूजीलैंड से हारने से पहले वह इंग्लैंड (1-1) और चीन (1-1) के साथ ड्रॉ खेल चुकी है। भारत को हराकर न्यूजीलैंड ने विश्व कप क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.