Sports News : वेल्स ने यूक्रेन को हराकर 64 साल बार विश्व कप में जगह बनाई

Samachar Jagat | Monday, 06 Jun 2022 12:53:29 PM
Sports News :  Wales beat Ukraine to make it to the World Cup for 64 years

कार्डिफ |  वेल्स ने आंद्रेई यारमोलेंको के आत्मघाती गोल से रविवार को यहां यूक्रेन को 1-0 से हराकर 64 साल बाद फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। एक समय दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलरों में शामिल रहे वेल्स के कप्तान गैरेथ बेल कमर में जकड़न के बावजूद मैदान पर उतरे और 34वें मिनट में उनकी फ्री किक को रोकने के प्रयास में यारमोलेंको ने हैडर से गेंद को अपने ही गोल में डाल दिया। स्वदेश में रूस के हमले का सामना कर रही यूक्रेन की टीम को इस तरह निराशा का सामना करना पड़ा। फीफा के दो विश्व कप में क्वालीफाई करने के बीच यह किसी टीम के लिए सबसे बड़ा अंतर है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.