T20 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आज पाकिस्तान को करना होगा ऐसा

Hanuman | Saturday, 28 Feb 2026 12:46:47 PM
T20 World Cup: This is what Pakistan will have to do today to reach the semi-finals

इंटरनेट डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर आठ में आज पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। इंग्लैंड को शुक्रवार को न्यूजीलैंड पर मिली चार विकेट की जीत से पाकिस्तान की भी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद जग गई है।

हालांकि पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना आसान नहीं होगा। इसके लिए उन्हें मैच में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। पाकिस्तान ने अगर श्रीलंका को हरा भी दिया तो उसे न्यूजीलैंड के नेट रन रेट को पछाड़ना होगा, जो काम उसके लिए बहुत ज्यादा आसान नहीं होने वाला। गुुप दो से अभी तक इंग्लैंड की टीम की सेमीफाइनल में जगह बना सकी है।

टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड ने सुपर 8 के तीन के तीन मैच जीतकर छह अंक हासिल कर लिए है। टीम ग्रुप में पहले नंबर पर ही रहेगी। तीन में से एक मैच जीतकर न्यूजीलैंड के पास तीन अंक हैं। वहीं पाकिस्तान के पास केवल एक अंक ही है। श्रीलंका को हराने पर पाकिस्तान के तीन अंक हो जाएंगे। आपको बता दें कि सुपर आठ के ग्रुप दो में पाक का नेट रन रेट कीवी टीम से काफी खराब है। न्यूजीलैंड का नेट रन रेट इस वक्त प्लस 1.390 का है। वहीं पाकिस्तान का नेट रन रेट माइनस 0.461 का है। इस मामले में कीवी टीम पाक पर मजबूत है। 

ये है पाकिस्तान का सेमीफाइलन में पहुंचने का समीकरण
पाक टीम अगर श्रीलंका को रनों से हराती है तो उसे कम से कम 64 रनों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। पाकिस्तान की टीम बाद में लक्ष्य का पीछा करती है तो श्रीलंका से मिले लक्ष्य को केवल 13.1 ओवर में हासिल करना होगा।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.