- SHARE
-
खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण का आगाज आज रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले मुकाबले से होगा।
दोनों ही टीमें जीत के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी। मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है। जबकि विराट कोहली आरसीबी को एक भी खिताब जिताने में सफल नहीं हुए हैं।
हम आपको बताने जा रहे हैं कि मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है। आईपीएल के उद्घाटन मुकाबले में मुम्बई इंडियंस के स्टार सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के खेलने की संभावना कम ही है। दक्षिण अफ्रीका का ये क्रिकेटर हाल ही में अपने देश से चेन्नई पहुंचा है। इसी कारण उन्हें आराम दिया जा सकता है।
एमआई की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, जेम्स नीशम, कु्रणाल पांड्या, पीयूष चावला, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), देवदत पडिक्कल, एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, डैन क्रिश्चियन, वॉशिंगटन सुदर, काइल जेमिसन, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।