- SHARE
-
खेल डेस्क। यूएई के खिलाफ खेले गए आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के वनडे मुकाबले में अमेरिका की टीम ने 243 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर नया इतिहास रच दिया है। इस वनडे मैच में अमेरिका ने पहले बैटिंग करते हुए कुल 292 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की टीम केवल 49 रनों पर ढेर हो गई। ये वनडे क्रिकेट के इतिहास में अमेरिका की ये सबसे बड़ी जीत है।
इससे पहले अमेरिका ने मई 2025 में कनाडा 169 रनों से शिकस्त देकर वनडे में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। वहीं अमेरिका पहली एसोसिएट टीम बन गई है, जिसने एकदिवसीय क्रिकेट में 200 प्लस रनों से मैच जीता है। एसोसिएट देशों की तरफ से वनडे क्रिकेट में केन्या ने साल 2007 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 190 रनों से जीत दर्ज की थी। अमेरिका ने अब 243 रनों से मैच जीतकर 18 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।
मैच में अमेरिका की ओर से सैतेजा मुक्कमल्ला और मिलिंद कुमार ने शतक ठोक दिए। मुक्कमल्ला ने मैच में 149 गेंद खेलते हुए कुल 137 और अलावा मिलिंद कुमार ने 125 गेंदों में कुल 123 रन की शतकीय पारी पारी खेली। सैतेजा मुक्कमल्ला ने अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं मिलिंद कुमार ने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया।
मिलिंद कुमार ने अमेरिका की ओर से बनाया ये रिकॉर्ड
मिलिंद कुमार ने अमेरिका की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 21 पारियों में ऐसा कर आरोन जोन्स (25 पारियां) रिकॉर्ड ध्वस्त किया। यूएई की टीम की ओर से जुनैद सिद्दीकी ही दोहरे अंक में पहुंच सके। उन्होंने 10 रन बनाए। अमेरिका की ओर से रुशिल उगरकर ने पांच विकेट झटके। उगरकर ने 8.1 ओवर्स में कुल 22 रन खर्च किए।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें