खेल डेस्क। लगता है पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का अन्तरराष्ट्रीय करियर अब समाप्त हो गया है। राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रमुख एमएसके प्रसाद ने भी इस बात के संकेत दे दिए हैं। बांग्लादेश खिलाफ होने वाली टी-20 के लिए घोषित भारतीय टीम में महेन्द्र सिंह धोनी का नाम शामिल नहीं है।

भारत की टी-20 टीम में शामिल हुआ ‘सिक्सर किंग’, घरेलू क्रिकेट में हासिल कर चुका है ये उपलब्धि
इसके बाद प्रसाद ने कहा कि हम अब युवा विकेटकीपर के साथ आगे बढऩा चाहते हैं और उनकी योजना में धोनी के लिए कोई जगह नहीं बची है। इस बात से अब यह स्पष्ट हो गया है कि टीम इंडिया में अब एमएसधोनी के दिन लद गए हैं।

हरियाणा में फेल हुआ भाजपा का सेलिब्रिटी दांव, इन खिलाडिय़ों को मिली हार
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके एम धोनी ने अभी सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपने भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। धोनी इस साल जून में इंग्लैंड में वनडे विश्व कप खेलने के बाद से ही अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। अब धोनी जल्द ही अपने संन्यास पर फैसला ले सकते हैं।