- SHARE
-
खेल डेस्क। आईपीएल के 14वें संस्करण के लिए हुई खिलाडिय़ों की नीलामी में कई रिकॉर्ड बने हैं। आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी इसी नीलामी में बना है। राजस्थान रॉयल्स ने दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को 16.25 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा।
आईपीएल इतिहास में पहली बार एक सत्र में चार खिलाडिय़ों को 14 करोड़ से अधिक की कीमत मिली है। आईपीएल 2021 में क्रिस मॉरिस, कायल जेमिसन, जाय रिचर्डसन और ग्लेन मैक्सवेल को 14 करोड़ से अधिक कीमत मिली है।
ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने। उन्हें सीएसके ने 9.25 करोड़ में खरीदा था। इससे पहले ये रिकॉर्ड कु्रणाल पंड्या के नाम दर्ज था जिन्हें मुंबई ने मुम्बई इंडियंस ने 8.80 करोड़ में खरीदा था।
इसके साथ ही कृष्णप्पा गौतम आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें अपने बेस प्राइस से 46.25 गुना अधिक कीमत मिली है। ऑस्ट्रेलिया के रिले मेरीडिथ भी आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने में सफल रहे। इस मामले में रिले मेरीडिथ (8 करोड़) ने जोफ्रा आर्चर (7.2 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ा।