खेल डेस्क। विराट कोहली ने अपने खेल के दम पर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग में भी कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उनके नाम आईपीएल में पांच रिकॉर्ड दर्ज है।

ऑस्ट्रेलिया की ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर इस भारतीय खिलाड़ी के साथ डिनर डेट पर जाने को हुई राजी
आईपीएल में उनके नाम सबसे ज्यादा रन बनाने और कम मैच में कप्तानी करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने आईपीएल के 177 मैचों में 5412 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शतक भी लगाए हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।
क्या सलमान खान फेकेंगे क्रिकेट की सबसे तेज गेंद? इस तेज गेंदबाज ने जताई ये इच्छा

वहीं विराट कोहली के नाम आइपीएल में भारतीय धरती पर 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने यहां पर 5061 रन बनाए हैं। वहीं उनके नाम आईपीएल मैच की पहली दो गेंदों पर छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। विराट ने केवल 22 साल 187 दिन की उम्र में आरसीबी की कप्तानी की थी। इससे वह आईपीएल में सबसे कम उम्र में किसी टीम के कप्तान बनने वाले पहले खिलाड़ी हैं।