South Africa के खिलाफ इन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे अधिक रन

Samachar Jagat | Wednesday, 28 Sep 2022 03:15:04 PM
These players scored the most runs against South Africa

रोहित शर्मा की टीम इंडिया बुधवार (28 सितंबर) से तिरुवनंतपुरम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज की शुरुआत करेगी। रोहित दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I क्रिकेट में अपनी तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। आज हम T20I क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए टॉप रन-गेटर पर एक नज़र डालते हैं।

विराट कोहली- 254 रन

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली T20I क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। कोहली ने 254 रन बनाए हैं।

सुरेश रैना- 339 रन

भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने T20I क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रैना ने 12 मैचों में 339 रन बनाए।

शिखर धवन- 233 रन


ओपनर शिखर धवन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 T20I  मैचों में 233 रन बनाए हैं। शिखर धवन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने बाले खिलाड़ी है।  
 
ईशान किशन - 206 रन

मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने T20I क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों में 206 रन बनाए। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं।

रोहित शर्मा - 362 रन

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा T20I क्रिकेट में अब तक 13 मैचों में 362 रन के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.