- SHARE
-
खेल डेस्क। अजिंक्या रहाणे की कप्तानी में भारतीय टीम ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया को सीरीज के दूसरे मैच में आठ विकेट से शिकस्त दी है। इससे चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 1-1 की बराबरी करने में सफल रही है। रहाणे ने अपने खेल के दम पर भारत की टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। आज हम आपको अजिंक्या रहाणे की कुल संपत्ति के बारे मेंं जानकारी देने जा रहे हैं।
अजिंक्या रहाणे की कुल संपत्ति 9 मिलियन अमरीकी डॉलर यानी लगभग 65 करोड़ रुपए हैं। वह विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बड़ी रकम कमाते हैं। वह कई ब्रांडों का विज्ञापन भी करते हैं।
यह अनुमान लगाया गया है कि अजिंक्या रहाणे की संपत्ति में पिछले वर्षों में 40 प्रतिशत इजाफा हुआ है। अजिंक्या रहाणे के पास महाराष्ट्र में एक लक्जरी डिजाइनर घर है। इसके अलावा वह देश भर में कई अचल संपत्तियों के मालिक हैं।