- SHARE
-
खेल डेस्क। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। आज ही के दिन यानी 24 फरवरी, 2010 उन्होंने एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इससे पहले अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में ऐसा कारनामा कोई भी क्रिकेटर नहीं कर सका था।
सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में खेले गए वनडे मैच में नाबाद 200 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने केवल 147 गेंदों का सामना किया। उन्होंने अपनी पारी में 25 चौके और तीन छक्के लगाए।
उनकी इस पारी की मदद से भारतीय टीम पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवरों में तीन विकेट पर 401 रन बनाने में सफल रही थी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 42.5 ओवरों में केवल 248 रन ही बना सकी।
गौरतलब है कि सचिन के बाद एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बल्लेबाज दोहरा शतक लगा चुके हैं। भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा तीन और वीरेन्द्र सहवाग भी एक दोहरा शतक लगा चुके हैं।