Twenty-20 World Cup 2021 : महेन्द्र सिंह धोनी बिना किसी मानदेय भारतीय टीम के साथ मेंटर के रूप में जुड़ रहे हैं, धोनी कोई फीस नहीं ले रहे - जय शाह, बीसीसीआई सचिव

Samachar Jagat | Tuesday, 12 Oct 2021 05:56:32 PM
Twenty-20 World Cup 2021 : Mahendra Singh Dhoni is joining the Indian team as a mentor without any honorarium, Dhoni is not taking any fees - Jay Shah, BCCI Secretary

स्पोर्ट्स डेस्क। 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान में शुरू होने जा रहे ट्वेंटी-20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और 2007 ट्वेंटी-20 विश्वकप विजेता टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी टीम के साथ मेंटर के रूप में रहेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा है कि भारतीय टीम के मेंटर बनने के लिए महेन्द्र सिंह धोनी ने कोई फीस नहीं ली है। वे बिना किसी मानदेय के भारतीय टीम के साथ मेंटर के रूप में जुड़ रहे हैं। इसकी घोषणा आज मंगलवार को बीसीसीआई सचिव जय शाह ने की। 

 

"MS Dhoni is not charging any honorarium for his services as the mentor of Indian team for the T20 World Cup," BCCI Secretary Jay Shah to ANI

(file photo) pic.twitter.com/DQD5KaYo7v

— ANI (@ANI) October 12, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एमएस धोनी टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के मेंटर के रूप में अपनी सेवाओं के लिए कोई मानदेय नहीं ले रहे हैं। दरअसल ऐसी खबरें आ रही थी जिनमें कहा जा रहा था कि धोनी टीम इंडिया का मेंटर बनने के लिए बड़ी रकम ले रहे हैं जिसके बाद बीसीसीआई ने अपनी प्रतिक्रिया दी है 

महेन्द्र सिंह धोनी पहले भी अपने उदार व्यवहार और क्रियाकलापों के बारे में दुनियाभर में मशहूर हैं। धोनी ने बिना किसी फीस के टीम का मेंटर बनना स्वीकार किया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.