Umran Malik Record: उमरान मलिक ने तोड़ा 24 साल पुराना रिकॉर्ड, सबसे तेज गेंद करने वाले भारतीय खिलाड़ी बने

Samachar Jagat | Wednesday, 11 Jan 2023 11:02:10 AM
Umran Malik Record: Umran Malik broke the 24-year-old record, became the fastest Indian bowler

इंटरनेट डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में भारत ने श्रीलंका को पहले वनडे में हराकर पहला मैच जीत लिया है। इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 373 रन का विशाल स्कोर बनाया था। 

वहीं इस मैच में एक रिकॉर्ड भी बना और वो रिकॉर्ड रहा उमरान मलिक के नाम। उमरान ने अपनी रफ्तार का जलवा दिखाया और इस मैच में 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। उमरान मलिक अब वनडे में भी भारत के लिए सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय बन गए हैं।

इसके पहले ये रिकॉर्ड पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के नाम था। 1999 विश्व कप में जवागल श्रीनाथ ने 154.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की थी। इसके 24 साल बाद उमरान मलिक ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कुछ दिन पहले ही उमरान टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज गेंद करने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 156 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की थी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.